CMO ने दी धमकी!, भाजपा पार्षद ने लगाया आरोप, कथित ऑडियो वायरल से गरमाई सियासत, सीएमओ बोले-दबाव में आकर गलत काम नहीं करूंगा
CMO threatens! BJP councilor alleges, politics heats up as alleged audio goes viral, CMO says, "I won't do anything wrong under pressure."
बलरामपुर : बलरामपुर नगरपालिका में इन दिनों सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है. पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवण राय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग वायरल की है. जिसमें अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
बलरामपुर नगरपालिका के एक भाजपा पार्षद ने CMO प्रणव राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करते हैं, और दबाव की भाषा में बात करते हैं. पार्षद द्वारा वायरल की गई कॉल रिकॉर्डिंग में कथित रुप से धमकी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल सुनाई दे रहा है.
वार्ड नम्बर 14 के पार्षद गौतम सिंह का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है. वे पहले भी कई बार CMO के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे नाराज पार्षदों का कहना है कि अपने ही सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही और अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं.
वहीं, इस पूरे मामले में CMO राय ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है. और इसमें AI तकनीक का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने साफ किया कि, वे हमेशा नियमों के मुताबिक काम करते हैं और किसी भी तरह के दबाव में आकर गलत कार्य नहीं करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



