नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, फिर ले ली जान, पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के बाद आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor girl was raped, impregnated, and then killed. Following the DNA report, the police arrested the accused, Krishna, and sent him to jail.

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, फिर ले ली जान, पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के बाद आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बच्ची से दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी मारकर हत्या, 4 दिन बाद जंगल में मिला शव

नारायणपुर/सोनपुर : नारायणपुर जिले के थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरछाकुरुई की 10 साल की बालिका राधा (नाम परिवरतित) 31 दिसम्बर से लापता थी. जिसका शव ग्रामीणों द्वारा 4 जनवरी को कोसरा खेत में देखा गया. इस मामले में आरोपित ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला नारायणपुर जिले के थाना सोनपुर क्षेत्र के ग्राम गुनेर का है.
बालिका के शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने थाना सोनपुर में खबर दी.खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया. मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका हत्या के आरोपी को साेमवार काे गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ की जा रही है. और मामले की जांच जारी है.
थाना सोनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी पीड़िता से पूर्व परिचित था. युवक पीड़िता के घर सल्फी पीने के बहाने अक्सर आता-जाता था. इसका फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. आरोपी ने जुर्म को अंजाम देने के लिए धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) का इस्तेमाल किया. आरोपी से पूछताछ जारी है. और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है. प्रकरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है. जांच पूरी होने पर कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मामले से जुड़ी अन्य प्रामाणिक जानकारी समयानुसार साझा की जाएगी.
आरोपी 
संजू कुमेटी उम्र 22 साल निवासी ग्राम गुनेर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, फिर ले ली जान, पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के बाद आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक  शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की की हत्या अज्ञात व्यक्ति ने की थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का मुआयना किया. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया. जिन्होंने अहम सबूत जुटाए.
थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि मृतका के पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि वह करीब छह महीने की गर्भवती थी. इसके बाद भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराया गया. पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के डीएनए सैंपल लेकर एफएसएल को भेजे.
एफएसएल रिपोर्ट मिलने और गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बलात्कार के आरोपी कृष्ण उर्फ सुनील को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी घटियाल छोटी का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
आरोपी
आरोपी कृष्ण मेघवाल उर्फ सुनील पिता जगदीश मेघवाल उम्र 21 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t