8 बच्चों की मां ने शराबी पति से तंग आकर उतारा मौत के घाट, आत्मरक्षा में पत्थर के जाता से किया जानलेवा हमला, महिला गिरफ्तार

A mother of eight, fed up with her alcoholic husband, killed him in self-defense, attacking him with a grinding stone. The woman has been arrested.

8 बच्चों की मां ने शराबी पति से तंग आकर उतारा मौत के घाट, आत्मरक्षा में पत्थर के जाता से किया जानलेवा हमला, महिला गिरफ्तार

कोरबा/कटघोरा : कोरबा में कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रुप ले लिया. शराब के नशे में धुत पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते मारपीट का रुप ले लिया. इसी दौरान पत्नी ने आत्मरक्षा में पत्थर के जाता से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पति शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था और बीती रात भी उसने पत्नी पर हमला किया था. सिर पर चोट लगने के बाद बचाव में पत्नी ने पत्थर का जता उठाकर पति पर वार कर दिया. रात भर कमरे में मृतक की लाश पड़ी रही और शुक्रवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रुप में हुई है. जबकि आरोपी उसकी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है.
कब्र मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आठ बच्चे हैं. जिसमें 6 बेटियां है और दो बेटे है. जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है. बाकी अभी छोटे हैं. मृतक खेती किसानी का काम करता था और शराब पीने का आदी था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t