कर्मचारी को 3 लाख देकर वसूले 10 लाख, 10 लोगों ने घेरकर रिटायरमेंट का पैसा भी ले लिया, सूदखोरों का गैंग गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

10 lakh rupees extorted from an employee by paying 3 lakh rupees; 10 people surrounded them and took away his retirement money; gang of moneylenders arrested; search continues for absconding accused

कर्मचारी को 3 लाख देकर वसूले 10 लाख, 10 लोगों ने घेरकर रिटायरमेंट का पैसा भी ले लिया, सूदखोरों का गैंग गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग : दुर्ग जिले में सूदखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी से 3 लाख के बदले 10 लाख की वसूली की गई. पीड़ित कर्मचारी ने पैसों की जरुरत पड़ने पर शहर के प्रदीप नायक से पैसे मांगे थे. जो ब्याज में पैसे उपलब्ध कराता था. फरवरी महीने में 3 लाख उधार लिए. लेकिन उसके एवज में अब तक 10 लाख से ज्यादा पैसे सूदखोरों ने ले लिए है.
बताया जा रहा है कर्मचारी हाल ही में रिटायर हुए थे. वे अपने रिटायरमेंट का पैसा निकालने बैंक गए थे जहां 8-10 लोगों ने उन्हें घेरा और वो पैसा भी ले लिया. पीड़ित के मुताबिक सूदखोरों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है. शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है जिले में सूदखोरों का एक पूरा गैंग एक्टिव है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
पीड़ित BSP कर्मचारी ने भिलाई भट्ठी थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसने घरेलू जरुरतों के लिए शहर के प्रदीप नायक से पैसे मांगे थे. प्रदीप ने उसे एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के जरिए जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपए उधार दिलवाए थे. इसके बदले कर्मचारी से सेक्टर-2 प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक के पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर रख लिए गए थे.
BSP कर्मचारी ने 4 महीने बाद जून 2025 में ब्याज सहित पूरी रकम लौटा दी थी. लेकिन इसके बाद भी आरोपी जयदीप सिंह लगातार यह कहकर दबाव बनाता रहा कि अभी ब्याज की रकम बाकी है. इस बहाने उसने चेक और एग्रीमेंट पेपर वापस देने से मना कर दिया. इसकी वजह से पीड़ित पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था.
पीड़ित कर्मचारी 30 नवंबर 2025 को ही बीएसपी से सेवानिवृत्त हुआ था. 3 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक पहुंचा और रिटायरमेंट की रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में था. तभी आरोपी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक और उनके 8-10 साथी वहां पहुंच गए.
आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. दबाव बनाकर 9 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और 1 लाख रुपए नगद, कुल 10 लाख रुपए जबरन अपने परिचित के खाते में जमा करा लिए.
पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग बैंक के ब्लैंक चेक, एग्रीमेंट दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं. इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. वहीं. फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह अन्य लोगों से भी पैसे वसूलने का खुलासा हो सकता है. पुलिस के मुताबिक यहां सूदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा.
गिरफ्तार आरोपी
ओमप्रकाश उम्र 57 साल सेक्टर-7
प्रदीप नायक उम्र 38 साल सेक्टर-1
एम. कृष्णा रेड्डी उम्र 28 साल तालपुरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t