सेंट्रल जेल रायपुर में रेप के मामले में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप, मामले की जांच शुरु

A prisoner serving a sentence for rape in Raipur Central Jail dies under suspicious circumstances; family alleges delay in treatment; investigation begins

सेंट्रल जेल रायपुर में रेप के मामले में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप, मामले की जांच शुरु

रायपुर : रायपुर सेंट्रल जेल में रेप के मामले में सजा काट रहे कैदी दिनेश कुमार देशमुख की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में देरी का आरोप लगाया है. दुर्ग जेल से रायपुर शिफ्ट किया गया था, कैदी को 26 दिसंबर को दुर्ग सेंट्रल जेल से रायपुर लाया गया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मेकाहारा में कई दिनों से इलाज चल रहा था. कैदी की हालत लगातार बिगड़ने पर उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक जानकारी जेल विभाग को सौंपी है.
मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कैदी को समय पर इलाज नहीं दिया गया. उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी. वहीँ घटना की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t