नवापारा में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक फरार, गांव में शोक की लहर

A shocking incident in Navapara, a young man died after being hit by a tractor, the driver fled after the accident, and the village was plunged into mourning.

नवापारा में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक फरार, गांव में शोक की लहर

गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के नवापारा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया. खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनसिल्ली निवासी केशव साहू उम्र 45 साल शनिवार शाम करीब 5.30 बजे अपने गांव से नवापारा की तरफ बाइक से आ रहा था. रास्ते में जब वह ग्राम छाटा के पास पहुंचा. तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतनी तेजी से हुआ कि केशव को संभलने का मौका भी नहीं मिला.
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई. लोगों ने फौरन पुलिस को खबर देने के साथ ही 108 संजीवनी एंबुलेंस को खबर दी. घायल केशव को नाजुक हालत में नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया. रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t