गाय को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, सामान उठा ले गए ग्रामीण, इलाके की बिजली सप्लाई बंद

A speeding truck overturned after hitting a pole while trying to save a cow. The helper died tragically on the spot. Villagers carried away the belongings, and the area's power supply was cut off.

गाय को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, सामान उठा ले गए ग्रामीण, इलाके की बिजली सप्लाई बंद

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में पंजाब से बिलासपुर की तरफ ट्रांसपोर्ट सामग्री लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया. हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर सुरक्षित बच गया. हादसे में बिजली के तार और खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. यह हादसा सिटी कोतवाली थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे ग्राम गर्रा के पास ट्रक तेज रफ्तार में था. इसी दौरान अचानक सामने गाय आ जाने से चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की. लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया और पलट गया.
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें भरा सामान सड़क किनारे बिखर गया. हादसे में पंजाब निवासी हेल्पर करण प्रेसिंह उर्फ छोटू उम्र 29 साल ट्रक के अंदर फंस गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. करीब 3 बजे जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे हेल्पर के शव को बाहर निकाला गया.
ट्रक चालक राजदीप सिंह ने बताया कि आधी रात के समय अचानक गाय सामने आ गई थी. उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनबैलेंस हो गया और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया. चालक ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्रक में भरी ट्रांसपोर्ट सामग्री को कुछ ग्रामीण उठा ले गए. सड़क किनारे बिखरे सामान को लोग अपने साथ ले जाते दिखाई दिए.
ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर नीचे गिर गए. इससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक देर रात तक बिजली बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में गांव के किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t