धार्मिक स्थल घटारानी के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, इधर नदी पुल पार करते समय बह गए दो साइकिल सवार

A young man died due to drowning while bathing in the reservoir of the religious place Ghatarani, while two cyclists were swept away while crossing the river bridge

धार्मिक स्थल घटारानी के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, इधर नदी पुल पार करते समय बह गए दो साइकिल सवार

घटारानी के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फुलझर में स्थित गोल्डा नाला जलाशय में एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई. यह जलाशय प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के पास स्थित है. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है.
 मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फुलझर निवासी किशन ध्रुव पिता मेंघ ध्रुव उम्र करीब 21 साल नहाने गया था. युवक जलाशय में नहाते वक्त गहराई में चला गया. और डूब गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फौरन फिंगेश्वर थाना प्रभारी और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को दी गई.
खबर मिलने पर फिंगेश्वर थाना प्रभारी अपनी टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नदी पुल पार करते समय बह गए दो साइकिल सवार

राजनांदगांव : प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. कई इलाकों से लोगों के बाढ़ हालातों में फंसने की खबरें आ रही हैं. वहीं कई जगहों से लोगों के बहने और डूबने की भी खबरें आई है. राजनांदगांव के गैंदाटोला से फाफामारा मार्ग पर स्थित छोटा नाला नदी में भी दो साइकिल सवार बह गए. जिसमें से एक व्यक्ति का शव मिला। दूसरे की तलाश अभी जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक छोटा नाला नदी पुल को पार करते समय बुधवार शाम साइकिल सवार दो व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए. इनमें से एक का शव मिल गया है. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. रेस्क्यू के लिए दुर्ग से एसडीआरएफ के गोताखोतों की विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है.
बहने वालों में गैदाटोला निवासी 55 वर्षीय केशवराम धर्मगुड़े और 38 वर्षीय वीरेंद यादव हैं। यह दोनों बुधवार शाम लगभग 6.30 बजे साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे. तभी छोटा नाला पुल पर ज्यादा पानी होने से दोनों साइकिल से उतरकर पैदल चलने लगे. केशव साइकिल पकड़कर पैदल चलने लगा. उसके पीछे वीरेंद्र यादव भी था. दोनों जैसे ही पुल के बीच पहुंचे। नदी के तेज बहाव में दोनों साइकिल सहित बह गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB