नहाने के दौरान डैम में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने 3 घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव, इधर नहर में समाया घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम

A young man drowned in a dam while bathing. Divers recovered his body after three hours of effort. Meanwhile, a three-year-old boy playing outside his home drowned in a canal.

नहाने के दौरान डैम में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने 3 घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव, इधर नहर में समाया घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम

नहाने के दौरान डैम में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने 3 घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव

रायगढ़ : रायगढ़ शहर के पंचधारी डैम में नहाने गए चार युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शास्वत गुरु के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई. काफी मशक्कत के बाद गोताखोर टीम ने युवक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया.
बताया जा रहा है कि चार युवक पंचधारी डैम में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया. काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.
इस घटना के बाद रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहरवासियों से अपील किया है कि इस तरह के खतरनाक जलाशयों और दुर्घटनाग्रस्त स्थानों पर नहाने या पानी में उतरने से बचें. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग को और सख्त किया जाएगा. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नहर में समाया घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम

जांजगीर चांपा :  पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ली में गौरव साहू नाम का तीन साल का मासूम दोपहर करीब 2 बजे घर के पास खेलते-खेलते नहर के पास पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया. जब तक परिजन और ग्रामीण बच्चे को बाहर निकाल पाते. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. हादसे की खबर मिलने के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB