नाबालिग लड़की का अपहरण कर शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने फौरन आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Accused of kidnapping and sexually abusing a minor girl, the police immediately arrested the accused teenager and sent him behind bars.

नाबालिग लड़की का अपहरण कर शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने फौरन आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर इला में थाना सीपत की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने अपहरण के आरोपी किशोर कुमार यादव उम्र 18 साल निवासी बोदरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी पर अपहृत नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण का आरोप है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने 26 नवंबर 2025 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है. इस मामले में थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरु की.
इस मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी किशोर कुमार यादव ने अपहृत लड़की को ग्राम तोरला, थाना सरगांव, जिला मुंगेली में रखा हुआ है. थाना प्रभारी सीपत की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया. आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप में धारा 87, 64(एम) और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम ने अपहरण की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की और अपहृत लड़की को सुरक्षित बरामद किया. आरोपी पर शारीरिक शोषण के आरोप हैं और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB