ऑपरेशन साइबर शील्ड में फिर एक्शन, रायपुर में फ्रॉड के पैसे को इधर से उधर भेजने के आरोपी आरिफ समेत 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार

Action again in Operation Cyber ​​Shield, 4 agents-brokers including Arif, accused of transferring fraudulent money from one place to another, arrested in Raipur

ऑपरेशन साइबर शील्ड में फिर एक्शन, रायपुर में फ्रॉड के पैसे को इधर से उधर भेजने के आरोपी आरिफ समेत 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार

रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है. पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है.
थाना गंज रायपुर के अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम लेने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था और ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था. आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम हासिल की गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपी
1 सुनील वॉल्टर पिता जौवजॉन वॉल्टर, उम्र 25 साल, पता मकान नं. 310/01 टाईप 1 छोटापारा बालाजी चौक आर वी एच कॉलोनी खमतराई, रायपुर
2 आरिफ मण्डावी पिता नंद कुमार मण्डावी, उम्र 20 साल, पता मकान नं. 67/6 टाईप 02, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी पूजा पंडाल खमतराई रायपुर
3 संजय सिंह ठण्डन पिता कल्याण दास, उम्र 30 साल, पता मकान नं. 310 वार्ड नं. 06 पोस्ट डब्ल्यूआरएस कॉलोनी टाईप 1 खमतराई रायपुर
4 मनीष कुमार वर्मा पिता गजानंद वर्मा उम्र 22 साल निवासी दुर्गा नगर पंडरी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB