रिश्वतखोर का वीडियो डिलीट करने पटवारी संघ के अध्यक्ष ने बनाया दबाब, नही करने पर ग्रामीणों पर झूठी रिपोर्ट लिखने का आरोप, कारण बताओ नोटिस जारी
The President of the Patwari Union put pressure to delete the video of the bribe-taker, if not done, the villagers were accused of writing a false report, show cause notice issued
महासमुंद : पिथौरा एसडीएम ने रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर पंड्रीपानी पटवारी विजय प्रभाकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरा ब्लाक के ग्राम पेंड्रावन के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर पंड्रीपानी पटवारी विजय प्रभाकर का रिश्वत लेते वीडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग की थी. वहीं पेंड्रावन के पटवारी विनय पटेल द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत भी की थी.
आरोप है कि पटवारी संघ के अध्यक्ष ने रिश्वतखोर पटवारी साथी का वायरल वीडियो डिलीट करने का ग्रामीणों पर दबाब बनाया और जब वीडियो डिलीट करने से ग्रामीणों ने इंकार कर दिया तो पटवारी संघ के अध्यक्ष ने बदले की नियत से ग्रामीणों पर थाने मे झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी.
जिसके बाद महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पेंड्रावन के चार दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर पटवारियों की शिकायत करते हुए रिश्वतखोर वीडियो का वायरल वीडियो सौपा.
ग्रामीणों के मुताबिक पेंड्रावन के पटवारी विनय पटेल ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं, पंड्रीपानी के पटवारी विजय प्रभाकर का एक साल पुराना वीडियो भी कलेक्टर को सौंपा गया. जिसमें वे खसरा व बी-वन दस्तावेज देने के एवज में 500 रुपये रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ़ तौर पर पटवारी के हाथ में 500 रुपये का नोट दिखाई दे रहा है.
ग्रामीणों का आरोप है कि विनय पटेल पटवारी संघ के अध्यक्ष हैं. और रिश्वत का वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं. वे अपने हल्के में नहीं आते और राजस्व मामलों को लटकाते हैं. पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी. जिसके बाद पटवारी ने ग्रामीणों पर झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. कलेक्टर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि आरोप सही हैं या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



