राजधानी में चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन, रायपुर पुलिस ने 2 आरोपी अजीत और नयन को किया गिरफ्तार

Action taken against those who spread terror among people by showing knife in the capital, Raipur police arrested 2 accused Ajit and Nayan

राजधानी में चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन, रायपुर पुलिस ने 2 आरोपी अजीत और नयन को किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में पुलिस ने धारदार बटनदार स्प्रींगदार स्टील का चाकू और एक लोहे का धारदार खुखरीनुमा चाकू के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी लोगों में दहशत फैला रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रेल 2025 को थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत सीएसईबी गेट के पास कोटा रोड एवं सीएसईबी गेट केनाल रोड गुढियारी में अलग- अलग जगहो में चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते हुए आतंकित करते अजीत बंजारे नाम और नयन ठाकुर के कब्जे से एक धारदार बटनदार स्प्रींगदार स्टील का चाकू और धारदार खुखरीनुमा चाकू को जप्त कर आरोपी अजीत बंजारे के खिलाफ अपराध क्रमांक 231/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं नयन ठाकुर के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 232/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1) अजीत बंजारे पिता विमल बंजारे उम्र 21 वर्ष पता मां दुर्गा स्कूल के पास भवानी नगर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर
2) नयन ठाकुर पिता रामू ठाकुर उम्र 20 वर्ष पता बच्चन चौक कुंदरा पारा गुढियारी जिला रायपुर
जप्ती - एक धारदार बटनदार स्प्रींगदार स्टील का चाकू एवं एक लोहे का धारदार खुखरीनुमा चाकू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB