आंदोलनरत ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक, 24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

Administration cracks down on the agitating Gram Panchayat secretaries on strike, return to work within 24 hours or else strict action will be taken, order issued

आंदोलनरत ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक, 24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है.इसी बीच पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं.
पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे हड़ताली सचिवों को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के आदेश जारी करें. निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण जैसी अहम योजनाएं ठप हो गई हैं. इससे गरीब और जरुरतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पंचायत संचालनालय ने साफ कर दिया है कि यदि 24 घंटे में सचिवों ने हड़ताल समाप्त नहीं की, तो कड़ी कार्रवाई तय है. प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पंचायत उप संचालकों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. देखना होगा कि पंचायत सचिव इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते हैं. या फिर सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI