बुआ के घर छुट्टियां मनाने आए 10 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला मासूम!, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
Suspicious death of a 10-year-old child who had come to his aunt's house for holidays, innocent child found hanging from a noose!, sensation spread in the area, suicide or conspiracy?
बिलासपुर : गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर घूमने आए 10 साल के विवेक पैकरा का शव घर के पोर्च में फांसी से लटका मिला. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसने भी मासूम को इस हालत में देखा. वह स्तब्ध रह गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से बेलगहना दालसागर निवासी मनमोहन सिंह पैकरा का बेटा विवेक उम्र 10 साल चौथी कक्षा का छात्र था. वह गर्मी की छुट्टियों में अपनी बुआ तूल कुंवर पैकरा के घर, गोविंद नगर सिरगिट्टी आया हुआ था. शुक्रवार को सुबह बुआ किसी काम से बेलगहना चली गई. घर में विवेक अकेला था.
दोपहर करीब 1 बजे सफाईकर्मी इलाके में सफाई कर रहे थे. तभी उनकी नजर मकान के पोर्च में लटके हुए शव पर पड़ी. देखते ही उन्होंने आसपास के लोगों को खबर दी. कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और इस दर्दनाक नजारे को देख हर कोई सन्न रह गया.
बच्चे की उम्र और हालात को देखकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या सिर्फ 10 साल का बच्चा खुद से फांसी लगा सकता है? क्या उसे पता था कि फांसी कैसे लगाई जाती है? क्या यह महज खुदकुशी है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? घटना को लेकर रहस्य इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन उन्हें सिर्फ रात में चालू किया जाता था. यही नहीं, जिस जगह पर बच्चा फांसी से लटका मिला. उसके ठीक ऊपर लगा कैमरा ऊपर की तरफ उठा हुआ था. सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है कि यह खुदकुशी थी या फिर किसी साजिश का हिस्सा.
जिस घर में विवेक हंसते-खेलते कुछ दिन बिताने आया था. वहां अब उसकी मौत की चर्चा हो रही है. माता-पिता का आंखों का तारा हमेशा के लिए उनसे छिन गया. यह हादसा एक गहरी साजिश है या मासूम की कोई मासूमियत भरी गलती, इसका जवाब आने वाले दिनों में जांच से ही सामने आएगा. असमय मौत से कई सवाल अनसुलझे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



