अभनपुर में मां शारदा ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक कैलाश सट्टा संचालित करते गिरफ्तार, सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम भी जप्त

Kailash, the owner of Maa Sharda Auto Parts shop in Abhanpur, was arrested while running a betting racket. Cash was also seized from the possession of the bookie.

अभनपुर में मां शारदा ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक कैलाश सट्टा संचालित करते गिरफ्तार, सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम भी जप्त

रायपुर/अभनपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर इस बारे में खबर इकठ्ठा की जा रही है .
इसी कड़ी में 21 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत राजिम रोड स्थित मां शारदा ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक द्वारा अंको में दांव लगाकर पर्ची के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा है.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में मौजूद व्यक्ति द्वारा पर्ची के जरिए सट्टा संचालित करना पाया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कैलाश गुप्ता होने के साथ ही खुद को दुकान का संचालक होना भी बताया. जिस पर सटोरिया कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2260 रुपये, सट्टा-पट्टी और डाट पेन जप्त कर सटोरिया के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 126/25 धारा 4(क) जुआ अधिनियम एवं 6 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. सुभान खान की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
कैलाश गुप्ता पिता धनीराम गुप्ता उम्र 50 साल निवासी राजिम रोड अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI