रायपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गौरव गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा सलाखों के पीछे

Minor girl raped in Raipur; case registered following a complaint by her mother; accused Gaurav arrested and sent to judicial custody by the police.

रायपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गौरव गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी गौरव बघेल उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ साबुत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
नाबालिग की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी उम्र 17 साल के साथ दुष्कर्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई 2026 को गौरव बघेल ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के बाद खमतराई थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच शुरु की. मामले में पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करते हुए जरूरी सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरु की.
गवाहों के बयान दर्ज, घटनास्थल का मुआयना
जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए. इसके अलावा घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरुरी मेडिकल चेकअप की प्रक्रिया पूरी कराई गई. पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की. जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ जुर्म से संबंधित सबूत पाए गए. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी की खबर आरोपी के परिजनों को भी दी गई.
दुर्ग जिले का निवासी है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव बघेल उम्र 23 साल के रूप में हुई है. वह ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 1135/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(F) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
गौरव बघेल उम्र 23 साल ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb