नकटी के बाद अब तूता में भी चलेगा बुलडोजर!, 36 परिवारों को मकान तोड़ने का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब, कांग्रेस ने ग्रामीणों से की मुलाकात

After Nakti, the bulldozer is now set to roll in Tuta too; 36 families issued notices for house demolition, response sought by July 6; Congress meets with villagers.

नकटी के बाद अब तूता में भी चलेगा बुलडोजर!, 36 परिवारों को मकान तोड़ने का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब, कांग्रेस ने ग्रामीणों से की मुलाकात

रायपुर/ अभनपुर : ग्राम नकटी में गरीबों के 85 मकान तोड़ने का मामला अभी गरमाया हुआ है. इसी बीच नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी जमीन पर कथित अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है. नवा रायपुर क्षेत्र के तूता गांव में रहने वाले 36 परिवारों को उनके कब्जे की जमीन पर बने मकान तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया है. 30 जुलाई को जारी इस नोटिस का जवाब 6 जुलाई तक देने कहा गया है. प्राधिकरण ने संबंधित व्यक्ति को 6 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय में पेश होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया है. आदेश में साफ कहा गया है कि अगर निर्धारित समय पर जवाब पेश नहीं किया गया तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी.
नोटिस के बाद मकान टूटने के डर से लोगों में दहशत के साथ नाराजगी है. ग्रामीणों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अभनपुर तहसील के ग्राम तूता के जिन 35 परिवारों को नोटिस दिया गया है. उनमें से 20 के मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं.
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने नया रायपुर स्थित तूता गांव में जिन 36 परिवारों के घरों में नोटिस दिया गया है उन सभी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे.
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने संबंधित परिवारों एवं ग्राम वाशियो से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना. और प्रशासन की इस कार्रवाई को बर्हद अमानवीय बताते हुए कहा, बरसात के मौसम में इस तरह नोटिस देना और उनके आशियाने को तोड़ने की बातें करना उन गरीब परिवारों के जीवन और सम्मान पर हमला है.
उन्होंने कहा, किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है. बिना उचित व्यवस्थापन के लोगों को बेघर करना संवेदनहीनता का परिचायक है.
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ सोमवार को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जाकर उक्त मामले को लेकर चर्चा करेगी. और साथ में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अमानवीय कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी और जब तक सभी पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता. तब तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे चिंता न करें. कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी और उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएगी.
उक्त प्रतिनिधि मंडल में पीसीसी प्रदेश सचिव प्रवीण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष विद्या भूषण सोनवानी, विमल साहू, तुलेश साहू, यशवंत साहू, ग्राम खंडवा सरपंच जगदीश भारती, शैलेंद्र यादव, यशवंत सिन्हा, मनमोहन कोसले, गोवर्धन साहू,जितेंद्र पटेल, नील कंठ मार्कण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?