प्यार के चार साल बाद चरित्र पर संदेह, दुपट्टे से गर्लफ्रेंड का घोंटा गला, फिर पानी भरे खेत में सिर डुबोकर उतरा मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर रायपुर से प्रेमी गिरफ्तार
After four years of a relationship, he suspected her character; he strangled his girlfriend with her dupatta and then killed her by submerging her head in a water-filled field—the lover was arrested in Raipur within 24 hours.
रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवती के चरित्र पर शक के चलते पहले उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया. फिर उसी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने युवती का सिर पानी से भरे खेत में भी डुबो दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त 2026 को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की खबर मिली थी. खबर मिलते ही थाना खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया.
शुरुआती जांच में युवती के गले पर दबाव और चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध मालूम हुआ. जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मृतका की पहचान नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन उम्र 19 साल निवासी सिया रेसिडेंसी, एमएमआई अस्पताल के पीछे, रायपुर के रूप में हुई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने मृतका के परिजनों, दोस्तों और परिचितों से विस्तृत पूछताछ की.
इसी दौरान परिजनों ने मृतका के प्रेमी करण तांडी उम्र 23 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर, रायपुर पर शक जताया. शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरुआत में आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश करता रहा. लेकिन तकनीकी सबूतों और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लि.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए नंदिनी से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए और कुछ समय तक दोनों साथ भी रहे. बाद में युवती अलग रहने लगी. जिससे आरोपी उसके चरित्र पर शक करने लगा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त की शाम नंदिनी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर क्षेत्र में आरोपी से मिलने पहुंची थी। आरोपी भी वहां पहुंचा. उसे सुनसान जगह पर ले गया. बातचीत के दौरान उसने युवती से अन्य युवकों से संबंध होने का आरोप लगाया. युवती द्वारा आरोपों से इंकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया.
उसने पहले युवती के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस दिया और फिर उसी दुपट्टे से गला कस दिया. इसके बाद उसने युवती का सिर पानी से भरे खेत में डुबो दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी करण तांडी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी सबूतों को अदालत में पेश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



