भाई के साथ दुकान में बैठी युवती को एकतरफा प्यार में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, संजू ठाकुर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
An attempt was made to burn alive a girl sitting in a shop with her brother by pouring petrol on her due to one-sided love, Sanju Thakur arrested, the other accused absconding
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनी फैला देने वाली एक घटना सामने आई है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती पर एकतरफा प्यार में पागल होकर युवक ने अचानक पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. गंभीर रुप से झुलसी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने एक आरोपी संजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नीचे 21 साल की युवती का परिवार पान ठेला चलाता है. जहां पर बुधवार की रात वो अपने भाई के साथ बैठी थी. वहीं उसके पास ही उसका एक परिचित युवक खड़ा था. इसी दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक स्थित आवासपारा निवासी 25 साल का संजू ठाकुर अपने दोस्त के साथ शराब के नशे में वहां पहुंचा. संजू ठाकुर उसका पूर्व परिचित है. इसलिए उसने युवती से घूमने जाने के लिए कहा.
इस पर युवती ने उसके साथ जाने से मना कर दिया. युवती के मना करने पर संजू ठाकुर उससे बदसलूकी करने लगा. युवती के साथ दुर्व्यवहार करते हुए वहां पर मौजूद लड़कों ने उसे रोका तब वे लड़के वहां से भाग गए. कुछ देर के बाद संजू बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और उसने युवती पर पेट्रोल डाल दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश करते हुए आग लगा दी. जिससे युवती जलने लगी. वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाई लेकिन युवती का हाथ झूलस गया.
बताया जा रहा है कि आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था. कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हमले में युवती की हथेली जल गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया. और संजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस संजू ठाकुर से पूछताछ जारी है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



