पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी को उतारा मौत के घाट, खाना बनाने से मना करने पर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी श्रीराम गिरफ्तार
The husband killed his wife by beating her with a stick, he committed the crime when she refused to cook food, accused Shriram arrested
मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के पोड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नशे में धुत्त पति श्रीराम ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी कौशल्या को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. वही गांव में घटना के बाद से मातम का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के सरभोका गांव में पति श्रीराम शराब के नशे में घर लौटा. उसने पत्नी कौशल्या चेरवा से खाना बनाने को कहा. लेकिन जब पत्नी ने थकान और नाराजगी के चलते खाना बनाने से इंकार कर दिया. तो विवाद शुरु हो गया. गुस्से से बेकाबू श्रीराम ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. इस दौरान महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
इस वारदात की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.वहीं आरोपी पति श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ग्रामीणों का कहना है कि श्रीराम शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। परिजनों ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. पुलिस ने आरोपी श्रीराम को थाने में बंद कर लिया है और आगे की जांच जारी है. हत्या जैसी वारदात ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है. परिजन और ग्रामीण अब इंसाफ की उम्मीद में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



