आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक घायल, गांव में सन्नाटा, इधर गाज से टूटी हाईटेंशन लाइन, करंट की चपेट में महिला की हालत नाजुक

Woman dies due to lightning, one injured, silence prevails in the village, here high tension line breaks due to lightning, woman in critical condition after getting hit by current

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक घायल, गांव में सन्नाटा, इधर गाज से टूटी हाईटेंशन लाइन, करंट की चपेट में महिला की हालत नाजुक

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत

धमतरी : धमतरी जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. वही एक अन्य महिला गंभीर रुप से झुलस गई. जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि मृत महिला गांव के कोटवार की पत्नी है, जो कि गांव के ही एक किसान के खेत मे काम करने गई हुई थी. तभी अचानक मौसम का रुख बदला, जोर की बिजली चमकी और उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिरेझर चौकी की है, जिसमे ग्राम मुरा के कोटवार सुरेंद्र नगारची की पत्नी रेवती संग अन्य महिला खेत में काम कर रही थी. अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ गड़गड़ाहट होने लगी. इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधा खेत में गिरी. जिसकी चपेट में आने से रेवती नागरची महिला की मौत हो गई.
वही खेत में साथ काम कर रहे महिला भी झुलस गई. जिसको खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने अभनपुर के स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं बिरेझर पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए कुरुद सिविल अस्पताल भेजवाकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गाज से टूटी हाईटेंशन लाइन, करंट की चपेट में महिला की हालत नाजुक

कोण्डागांव : नगर के जामकोट पारा में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 केवी की लाइन टूटकर नीचे गिर गई. इसी दौरान पैदल रास्ते से गुजर रही अधेड़ महिला उस करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रुप से झुलस गई.
घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. जब आसमती मंडावी उम्र 50 साल पति स्व उग्रेशन निवासी जामकोट पारा, पूर्व पार्षद योगेंद्र पोयाम के घर के सामने से गुजर रही थीं. अचानक बिजली का तार आकाशीय बिजली की वजह से टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा.
पूर्व पार्षद योगेंद्र पोयाम और लोगों की मदद से  उन्हें जिला अस्पताल लाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t