नशे में गाड़ी चलाते पूर्व सरपंच को पुलिस से हुज्जतबाजी करना पड़ा महंगा, दोस्त समेत हवालात में काटनी पड़ी रात, दर्जन भर बाइकर्स गिरफ्तार

Arguing with the police while driving under influence of alcohol cost the former sarpanch dearly, he and his friend had to spend the night in the lockup, a dozen bikers arrested

नशे में गाड़ी चलाते पूर्व सरपंच को पुलिस से हुज्जतबाजी करना पड़ा महंगा, दोस्त समेत हवालात में काटनी पड़ी रात, दर्जन भर बाइकर्स गिरफ्तार

बिलासपुर : ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस से हुज्जतबाजी करना पूर्व सरपंच अनिल राठौर और उसके साथी प्रतीक तिवारी को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने दोनो को रात भर हवालात में रखा फिर अगले दिन अदालत में पेश किया. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने वालों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने विशेष जांच की जा रही है. उनके निर्देश पर शनिवार रात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित नारायण प्लाजा के सामने चलाये गये चेकिंग पॉइंट में लिंगियाडीह निवासी पूर्व सरपंच अनिल राठौर शराब के नशे में कार चलाते हुए पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया.
चेकिंग के दौरान नशे में पाए जाने पर जब पुलिस ने कार्रवाई शुरु की तो वह भड़क गया और अपनी राजनीतिक पहुंच का धौंस दिखाने लगा. उसका साथी प्रतीक तिवारी भी पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा. दोनो पुलिस से बहस करते रहे. इतने में वहां भीड़ लग गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और दोनों को थाने लाकर हवालात में डाल दिया.
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दोनों को रात भर लॉकअप में रखा गया. इसके बाद रविवार शाम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इसी दौरान सिविल लाइन और सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराने और नए रिवरव्यू पुल, रामसेतु पर बाइकर्स की विशेष जांच अभियान चलाया. पुलिस ने नंबर प्लेट पर टेप लगाकर गलत तरीके से नंबर लिखने और तेज रफ्तार में बाइक चलाने वाले दर्जनभर से ज्यादा युवकों को पकड़ लिया. पकड़े गए सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t