पेड़ के नीचे खड़े 7 लोगों पर गिरी बिजली, एक युवक की मौत, 5 झुलसे, इधर आसमानी कहर से युवक-युवती की गई जान, जंगल में मिला शव
Lightning struck 7 people standing under a tree, one youth died, 5 were injured, here a young man and a woman died due to the wrath of heaven, their bodies were found in the forest
बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, जंगल में मिला शव
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले के कोलबिरा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों के शव शनिवार को गांव के पास जंगल में पेड़ के नीचे पड़े मिले. मृतक युवक की पहचान अंडी गांव निवासी कमलेश प्रजापति के रुप में हुई है. जबकि युवती मझगवा गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम से ही दोनों लापता थे. परिजन रात भर तलाश में जुटे रहे. शनिवार को जब ग्रामीणों ने जंगल की ओर खोजबीन की तो दोनों की लाश पेड़ के नीचे दिखाई दी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम को तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी. इसी दौरान दोनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
इधर, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं भी बिजली गिर सकती है. अब तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. जो औसत से करीब 2 प्रतिशत कम है. अगस्त को छोड़ दें तो इस बार का मानसून सामान्य माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पेड़ के नीचे खड़े 7 लोगों पर गिरी बिजली, एक युवक की मौत
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में 7 लोगों पर बिजली गिरी है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई।.इस दौरान 5 और भी झुलसे हैं. जिनमें से 4 लोगों को कोरिया जिले के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं 2 बच्चों का इलाज सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. यह मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि कटकर खाते में आ रही थी. इसे लेकर वह पालकेवरा ग्राम पंचायत सचिव के पास गए थे. सचिव को बुलाकर पेड़ के नीचे मोबाइल नंबर समेत अन्य दस्तावेज अपडेट करा रहे थे. तभी बिजली गिरी.
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है. अगले 2 दिनों तक यही हालत बनी रहेगी. इन सबके बीच सोमवार दोपहर रायपुर और रायगढ़ में बारिश हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा 60 MM बारिश तोंगपाल में हुई है. वहीं प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बलरामपुर जिले में पानी बरसा है और सबसे कम बेमेतरा जिले में.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



