दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
Auto returning from Dashgatra program was hit by a speeding bike and a tractor, three injured including a woman riding a bike in a road accident, admitted to hospital
पेंड्रा/गौरेला पेंड्रा जिले में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे ऑटो को तेज रफ़्तार बाइक ने सामने से टक्टर मार दी. जिसके बाद सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन घायल हो गए. जबकि दो घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं ऑटो में सवार महिला की टांग टूट गई है. वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा जिले के गौरेला थाना के सारबहरा में दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव जाने के दौरान रास्ते में चल रहे ऑटो को सामने से से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार कई महिलाएं घायल हो गई. जिसमें बाइक पर सवार युवक और ऑटो में बैठी महिला को गंभीर चोट के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
वही दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. जबकि अन्य घायलों को मामूली चोट के बाद प्राथमिक उपचार कर वापस घर भेज दिया गया है. वहीं ऑटो में सवार महिला की टांग टूट गई है. वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



