भाजपा महामंत्री ने युवक के सिर पर बरसाए डंडे, युवक कोमा की हालत में भर्ती, इलाज जारी, पुलिस की ढिलाई पर कांग्रेस ने किया थाने का घेराव
BJP General Secretary beats youth on the head with a stick, youth admitted in coma, complaint continues, Congress surrounds police station over police laxity
धमतरी /मगरलोड : मगरलोड ब्लॉक के ग्राम लुगे में मामूली विवाद ने खूनी रुप ले लिया. भाजपा महामंत्री ने एक युवक पर हमला कर दिया. हमले में युवक घायल हो गया. युवक की हालत गंभीर है. फ़िलहाल युवक का इलाज मेकाहारा में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात ग्राम लुगे में भाजपा महामंत्री चेतन साहू ने स्थानीय ग्रामीण शेखर साहू पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से शेखर साहू लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीणों ने फौरन उन्हें धमतरी अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक होने पर रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक कोमा में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
आरोप है कि घायल शेखर साहू की पत्नी ने रात 2 बजे थाना मगरलोड पहुंची. लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई..सुबह होते ही घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा महामंत्री को ऊपर से संरक्षण मिला हुआ है. जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चेतन साहू पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं. लेकिन हर बार पुलिस ने मामले को दबा दिया। अब जबकि एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. तब भी पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी हुई है.
थाने में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच एफआईआर को लेकर जमकर बहस हुई. मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी भाजपा महामंत्री की फौरन गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे थाना घेराव से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़ा आंदोलन करेंगे.
“जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, आंदोलन थमेगा नहीं,” — कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम
घटना ने इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



