BJP नेता केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, इधर ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा, बाइक सवार युवक की गई जान, एक घायल

BJP leader Kedar Kashyap's nephew dies in a road accident, while an attempt to overtake proved fatal, a bike rider lost his life, one injured

BJP नेता केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, इधर ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा, बाइक सवार युवक की गई जान, एक घायल

रायपुर : नया रायपुर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. इस बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की नवा रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवा रायपुर में सुबह करीब साढ़े सात बजे के आस-पास हादसा हुआ. बाइक के डिवाइडर से टकराने से 24 साल के जवान भतीजे निखिल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नया रायपुर इलाके में बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप उम्र 24 साल तेज रफ़्तार से बाइक में जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस टक्कर से निखिल 40 फीट दूर फेंका गया। सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई. और बुलेट के परखच्चे उड़ गए. खबर के बाद मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरु कर दी है.
सूचना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे। कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री  साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज विधायक कॉलोनी पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बस्तर लोकसभा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप के अंतिम दर्शनकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल कश्यप परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.
बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं पहने थे. उनका अंतिम संस्कार 23 जुलाई को शाम पांच बजे गृहग्राम फरसागुड़ा जिला बस्तर में किया गया. कश्यप परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम माना जाता है. निखिल के पिता दिनेश कश्यप बस्तर से सांसद रह चुके हैं. बलिराम कश्यप छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सबसे सीनियर नेता माने जाते थे, मंत्री केदार कश्यप उन्हीं के बेटे हैं.
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक कितनी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने की असल वजह क्या थी. घायल युवक का बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है. जिससे हादसे की पूरी जानकारी मिल सके.
इस हादसे के बाद कश्यप परिवार में शोक की लहर है। मंत्री केदार कश्यप व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप समेत पूरे परिवार के परिचित और समर्थक इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ओवरटेक की कोशिश बना जानलेवा, बाइक सवार युवक की गई जान, एक घायल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के सेहराडबरी इलाके में एक दर्दनाक और खौफनाक वीडियो सामने आया है. जिसमें सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक एक कार को पीछे से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही बाइक जैसे ही कार को पार करने की कोशिश में आई. तभी सामने से आ रहे ट्रक से  हल्की टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सीधे कार के सामने जा गिरे. इस हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक हादसे का शिकार होते साफ साफ नजर आ रहे है.
इस हादसे में बाइक चला रहे रितेश यादव, जो मगरलोड के भैंसमुंडी गांव का रहने वाला था उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
हादसे का पूरा नजारा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. जिसमें यह साफ दिख रहा है कि ओवरटेक करने की जल्दबाज़ी ने युवकों की जान को जोखिम में डाल दिया. इस हादसे के बाद जिस कार से टक्कर हुई,.उसका चालक मौके से फरार हो गया है. खबर मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर, जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB