कुएं में मोटर पम्प की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजे, जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Uncle and nephew went down to clean the motor pump in the well, both died a painful death due to exposure to poisonous gas, mourning spread in the village

कुएं में मोटर पम्प की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजे, जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

मुंगेली : मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. कुएं की सफाई के दौरान जहरीली मिथेन गैस का रिसाव होने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. वहीं घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु किया.
मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा गांव में स्थित एक पुराने कुएं में मोटरपंप के फुटबॉल में कचरा फंसा हुआ था. जिसे साफ करने के लिए पुरुषोत्तम निषाद उम्र 35 साल कुएं में उतरा. कुएं में नीचे मौजूद मिथेन गैस के चलते उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे बचाने के लिए चाचा दिनेश निषाद उम्र 50 साल भी बिना किसी सुरक्षा के कुएं में उतरे. लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. टीम ने फ़ौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दोनों के शव बाहर निकाला. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं.
कलेक्टर ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा मानते हुए मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB