बैंककर्मी ने 31 खाताधारकों से ठगे लोन के 27 लाख, किस्त के पैसे लेकर रसीद दी, लेकिन बैंक में जमा नहीं किया, आरोपी अमन साव गिरफ्तार

Bank employee defrauded 31 account holders of Rs 27 lakh loan, took installment money and gave receipt but did not deposit it in the bank, accused Aman Saav arrested

बैंककर्मी ने 31 खाताधारकों से ठगे लोन के 27 लाख, किस्त के पैसे लेकर रसीद दी, लेकिन बैंक में जमा नहीं किया, आरोपी अमन साव गिरफ्तार

जगदलपुर : इंडसइंड बैक के कर्मचारी ने 31 ग्राहकों से कुल 27 लाख 43 हजार 955 रुपए की धोखाधड़ी की. लोन की किस्त लेकर फर्जी रसीद दी और बैंक में पैसे जमा नहीं किए. वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राहक भीमधर मौर्य ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर बताया कि, 25 मार्च 2023 में ट्रैक्टर लेने के लिए लोन लेने इंडसइंड बैंक गया था. वहां के कर्मचारी से लोन लेने के बारे मे बातचीत किया. जिसने लोन के बारे में जानकारी दी. तब लोन लेने के लिए तैयार हुआ.
बैंक के जगदलपुर शाखा से 10 लाख 30 हजार रुपए का लोन सेंक्शन हो गया. हर 6-6 महीने में लोन की रकम जमा करने का समय तय हुआ था. आड़ावाल महिंद्रा युवा कंपनी से साल 2023 में ही 5 लाख रुपए डाउन पेमेंट कर ट्रैक्टर खरीदा था. बैंक के कर्मचारी अमन कुमार साव के पासलोन अकाउंड में अलग-अलग किस्त में बैंक में पैसे जमा कर रसीद लिया था.
बैंक के कर्मचारी अमन कुमार साव को 29 अगस्त 2024 को 1 लाख 99 हजार रुपए, 30 अगस्त 2024 को 1 लाख 99 हजार रुपए और 31 अगस्त को 2024 को 1 लाख 77 हजार रुपए कुल 5 लाख 75 हजार रुपए जमा किया. इससे पहले भी पैसे जमा किए थे. अमन कुमार साव पैसे जमा करने की कंप्यूटर से रसीद निकालकर दी. वहीं जब 28 जुलाई 2025 को NOC लेने बैंक गया तो मैनेजर ने लोन अमाउंट बचा है कहा. जब पैसे जमा करने की रसीद दिखाया तो उसे फर्जी बताया गया. जिसके बाद पुलिस थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी गई. वहीं जब पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने कार्रवाई की. बैंककर्मी युवक अमन को पकड़ा गया. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB