गरियाबंद की सड़क पर बिगड़ा बाइक सवार युवकों का बैलेंस, दर्दनाक हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

Bike riders lost their balance on Gariaband road, two youths injured in the tragic accident, one in critical condition, referred to Raipur

गरियाबंद की सड़क पर बिगड़ा बाइक सवार युवकों का बैलेंस, दर्दनाक हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

गरियाबंद : गरियाबंद की सड़क पर मजरकट्टा मोड़ के पास शुक्रवार को रात को दो युवकों की जान खतरे में पड़ गई. दरअसल गरियाबंद मजरकट्टा मोड़ पर शुक्रवार रात ऐसा कुछ हुआ जिसने हर राहगीर की रफ्तार थाम दी और आस-पास के इलाकों में सनसनी फैला दी. दो युवक एक बाइक और कुछ सेकंड्स का फासला… और फिर सड़क पर एक ऐसा मंजर जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं.
चश्मदीदों के मुताबिक दोनों युवक तेज़ रफ्तार में मजरकट्टा के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक ने संतुलन खो दिया. देखते ही देखते दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां एक की हालत को नाजुक बताया गया है और रायपुर रेफर किया जा रहा है.
हादसा कैसे हुआ? बाइक बेकाबू क्यों हुई? युवक कहां के थे? यह सब जानकारी गरियाबंद पुलिस प्रशासन जुटा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB