बाइक-स्कूटी में जोरदार टक्कर, बाइक चालक का फटा सर, अस्पताल ले जाते युवक ने रास्ते मे तोड़ा दम, तीन घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे

Bike-scooty collides heavily, bike rider's head fractures, young man dies on way to hospital, three injured, vehicles shattered

बाइक-स्कूटी में जोरदार टक्कर, बाइक चालक का फटा सर, अस्पताल ले जाते युवक ने रास्ते मे तोड़ा दम, तीन घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे

जांजगीर चांपा/पामगढ़ : जांजगीर चांपा जिले से हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बाइक और स्कूटी सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई. और बाइक में पीछे बैठे बाप-बेटे घायल हो गए. वही स्कूटी सवार को भी छोटे आई हैं. घटना कोसला भदरा मार्ग के बीच कोसाबाडी के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोसला निवासी अजीत कश्यप पिता गोपी कश्यप उम्र 25 साल शनिवार को अपनी बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ किसी काम से पामगढ़ गया हुआ था और वहां से शनिवार शाम को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पनगांव निवासी युवराज साहू पिता फिरंगी साहू उम्र 28 साल अपनी स्कूटी से सब्जी बेचने के लिए भदरा का साप्ताहिक बाजार जा रहा था. इस दौरान करीब 4-5 बजे के आसपास कोसला और भदरा गांव के बीच कोसाबाड़ी के पास उनकी बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
वहीं अजीत का सिर फट गया और सड़क खून से सन गई. वहीं बाकी लोग भी घायल हो गए. रास्ते में भीड़ लग गई और डॉयल 112 की मदद से उन्हें पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से अजीत की नाजुक हालात को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. परिजन उसे लेकर बिलासपुर जा रहे थे. मगर मस्तूरी के पास बीच रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया. बहरहाल मामले में पामगढ़ पुलिस ने जुर्म कायम कर मामला जांच में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t