आपसी विवाद में खूनी हमला, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से युवक पर ताबड़तोड़ वार, इलाके में दहशत का माहौल, वीडियो वायरल, हमलावरों की तलाश जारी
Bloody attack in a mutual dispute, youth attacked with sticks and axe, panic in the area, video goes viral, search for attackers continues
सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव से एक खौफनाक घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. इस विवाद में भूपेश साहू नामक एक युवक को लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ पीटा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने भूपेश साहू पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
इस मामले की खबर मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. गांव में हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस अब इस पुरे मामले की जांच कर रही हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



