संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, महिला और पुरुष ने कार से दिया धक्का, ड्रग्स का ओवरडोज बना मौत की वजह, हिरासत में दो आरोपी

The body of a young man was found in suspicious condition, a man and a woman pushed him with a car, drug overdose was the cause of death, two accused in custody

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, महिला और पुरुष ने कार से दिया धक्का, ड्रग्स का ओवरडोज बना मौत की वजह, हिरासत में दो आरोपी

रायपुर : राजधानी रायपुर में गुरुवार देर शाम एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया गया. यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष ने कार से धक्का दिया. CCTV में घटना कैद हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत पोर्ते ने बताया कि कबीर नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश के बारे में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला और एक पुरुष युवक को कार से उतरने के बाद धक्का देते हैं. युवक सड़क किनारे गिर जाता है और फिर वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहता है. थोड़ी देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ती है और पुलिस को खबर किया जाता है.
कथित रुप से ड्रग्स का आदी मृतक मंदीप की उम्र करीब 25 से 30 साल के बाएं हाथ पर ‘मनदीप’ नाम का टैटू बना हुआ है. इसके अलावा हाथों में नशीले इंजेक्शन के कई पुराने निशान भी मिले हैं. जिससे पहली नजर में युवक के नशे का आदी होने की पुष्टि होती है. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
शुरुआती पूछताछ में क्रेटा कार से जुड़े दो संदिग्धों साधना अग्रवाल उर्फ भूरी पिता गोविंद अग्रवाल उम्र 19 साल, निवासी कबीर नगर और संतोष मिश्रा पिता गणपति मिश्रा, उम्र 44 और निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर को पुलिस ने पकड़ लिया है. जिन्होंने युवक को खुद नशे की हालत में कार से नीचे धक्का देकर वहां से भाग जाने की बात कबूली है. घटना में इस्तेमाल क्रेटा कार संतोष मिश्रा की है, जिसे घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया.
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक मंदीप उनके साथ बैठकर ड्रग्स का सेवन कर रहा था. नशे के दौरान वह इंजेक्शन के जरिए अपने हाथ की नसों में नशीला पदार्थ ले रहा था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालात खराब होते देख भूरी और संतोष घबरा गए और उन्होंने मृतक को कार से उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए. यह पूरी घटना इलाके के CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गई. जिसके आधार पर पुलिस को बड़ी सुराग हाथ लगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB