सूटकेस में लाश, CCTV से पर्दाफाश, 10 लाख की सुपारी, दिल्ली से मास्टरमाइंड वकील अंकित उपाध्याय, पत्‍नी शिवानी शर्मा समेत 4 पकड़ाए

Dead body in suitcase, CCTV exposed, contract of 10 lakhs, mastermind lawyer Ankit Upadhyay, wife Shivani Sharma and 4 others arrested from Delhi

सूटकेस में लाश, CCTV से पर्दाफाश, 10 लाख की सुपारी, दिल्ली से मास्टरमाइंड वकील अंकित उपाध्याय, पत्‍नी शिवानी शर्मा समेत 4 पकड़ाए

रायपुर : राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में सनसनीखेज ‘सूटकेस मर्डर केस’ अब पूरी तरह सुलझता नजर आ रहा है. शहर को दहला देने वाली इस हत्याकांड की गुत्थी रायपुर पुलिस ने बड़ी चतुराई से सुलझाई है. मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को भी दिल्ली से दबोच लिया है. किशोर पैंकरा कुछ दिनों से लापता था. पुलिस ने पेशे से वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को भी गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी वारदात के बाद दिल्ली भाग गए थे. लेकिन रायपुर पुलिस की सक्रियता और दिल्ली पुलिस व CISF की मदद से उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वे फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थे.
शारीरिक रुप से कमजोर किशोर पैंकरा की हत्या के बाद उसका शव एक सूटकेस में बंद कर दिया गया. इसके बाद उस पर सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह से जाम किया गया और शव को डीडीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस-2 इलाके की सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. इस घटना की जानकारी के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी. शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरु की तो एक-एक कड़ी जुड़ती चली गई.
सबसे पहले पुलिस ने ट्रंक विक्रेता तक पहुंच बनाई. गोलबाजार के पेटीलाइन इलाके में दुकानदार मोहम्मद हसन ने बताया किया कि एक युवक और युवती ने हाल ही में ट्रंक खरीदा था. जिस पर ‘हब्बू भाई’ लिखा था. जिसका पेमेंट ऑनलाइन किया गया था. पेमेंट शिवानी शर्मा के नाम से हुआ था. दुकानदार ने संदिग्धों के हुलिए भी पुलिस को बताया. इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी रायपुर से दिल्ली भाग चुके हैं. फौरन दिल्ली पुलिस और CISF को सतर्क किया गया और फिर दोनों को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में पता चला कि घटना में एक ऑल्टो कार का इस्तेमाल किया गया था. जिसका नंबर भी फर्जी निकला. साथ ही एक स्कूटी भी बरामद की गई. जिससे आरोपी ट्रंक खरीदने आए थे. डीएनए टेस्ट और फोरेंसिक जांच जारी है. पुलिस ने अदालत में पेशी के दौरान दोनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी है.
गिरफ्तार किए गए दंपति एक रिटायर्ड अफसर के बेटे और बहू हैं. आरोपी अंकित उपाध्याय रायपुर में वकालत करता था और उसकी छवि एक समझदार वकील की थी. लेकिन अब उसने जिस साजिश को अंजाम दिया. उसने सभी को चौंका दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और भी कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं.
बताया जा रहा है कि हत्या का मामला संपत्ति से जुड़ा हुआ है. शारीरिक रुप से कमजोर मृतक किशोर पैकरा के नाम जमीन थी. जिसे 50 लाख रुपये में बेचा गया था. किशोर की देखभाल यही दंपती करता था तो जमीन भी इन्ही के जरिए बिकी थी. जमीन जब 50 लाख में बिकी तो दंपती ने किशोर को 30 लाख रुपये जमीन के दाम बताए थे. जब किशोर पैकरा को पता चला कि उसे 20 लाख रुपये कम मिले हैं तो उनसे उसने बचे हुए पैसों की मांग की. इसके बाद दंपती आरोपी अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने मिलकर किशोर की हत्या कर दी.. 
अंकित उपाध्याय चंगोराभाठा इलाके का निवासी है और वहां किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस के मुताबिक डीडी नगर क्षेत्र में धारदार हथियार से किशोर पैंकरा की गला रेत कर हत्या की गई. इसके बाद शव को सूटकेस में बंद किया गया और सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB