नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 लाख की ठगी, फिंगेश्वर का मुकेश धीवर आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

17 lakh fraud on the pretext of getting a job, Mukesh Dhiwar of Fingeshwar finally got caught by the police, arrested and sent to jail

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 लाख की ठगी, फिंगेश्वर का मुकेश धीवर आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

गरियाबंद/राजिम : पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी करने वाले मुकेश धीवर को गिरफ्तार किया. आरोपी ने युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक नौकरी के सपने दिखाकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाला ठग आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया. गरियाबंद पुलिस ने 17 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मुकेश कुमार धीवर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.
आरोपी मुकेश धीवर ने खुद को ऊंचे संपर्क वाला बताते हुए बहेरापाल के तामेश्वर साहू और अन्य युवाओं से कहा कि वह सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकता है. पीड़ितों से किस्तों में कुल 17 लाख 15 हजार रुपये ऐंठ लिए. जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी. तो शक हुआ और शिकायत दर्ज कराई गई.
थाना राजिम में धारा 420, 294, 506 IPC के तहत केस क्र. 157/2025 दर्ज हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजिम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कबीर नगर, रायपुर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. उसके कब्जे से चेकबुक, आधार, पैन कार्ड, ATM कार्ड, मोबाइल जब्त किए गए.
आरोपी
मुकेश कुमार धीवर, पिता स्व नंद कुमार उम्र 38 साल, निवासी: ग्राम संड़ी, वार्ड क्रमांक 08, स्कूलपारा, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
वर्तमान पता: कबीर नगर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB