रायपुर में ट्रेनिंग के नाम पर टॉर्चर, लड़कियों को बेरहमी से पिटाई, पेट पर खड़ा हुआ ट्रेनर, वीडियो देख कांप जाएगी रुह, कड़ी कार्रवाई की मांग

Torture in the name of training in Raipur, girls brutally beaten, trainer standing on their stomachs, watching the video will make your soul tremble, demand for strict action

रायपुर में ट्रेनिंग के नाम पर टॉर्चर, लड़कियों को बेरहमी से पिटाई, पेट पर खड़ा हुआ ट्रेनर, वीडियो देख कांप जाएगी रुह, कड़ी कार्रवाई की मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहाँ एक फिटनेस एकेडमी में ट्रेनिंग के नाम पर लड़कियों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की जा रही हैं. वायरल वीडियो में एक ट्रेनर लड़कियों को बेरहमी से पीट रहा है. जबकि दूसरे वीडियो में वह एक लड़की के पेट पर खड़ा है. इस घटना ने लोगों में भारी गुस्सा भर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह शर्मनाक घटनाक्रम रायपुर में स्थित पावर डिफेंस एकेडमी का है। इस एकेडमी का संचालन गौरव कुमार नाम का व्यक्ति करता है. जिस पर यह बर्बरता करने का आरोप है. यह एकेडमी युवाओं को डिफेंस सेवाओं के लिए शारीरिक रुप से तैयार करने का दावा करती है. लेकिन ट्रेनिंग के नाम पर इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो रायपुर स्थित पावर डिफेंस एकेडमी के बताए जा रहे हैं. पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दौड़ में थोड़ा ज्यादा समय लगने पर एक ट्रेनर लड़कियों पर बेंत (या बेल्ट) बरसा रहा है. लड़कियां डर के मारे थर-थर कांप रही हैं और सहमी हुई खड़ी हैं. लेकिन ट्रेनर की बर्बरता रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीँ दूसरे वीडियो में नजारा और भी डराने वाला है. इसमें वही ट्रेनर एक युवती के पेट पर पैर रखकर खड़ा है. यह नजारा न सिर्फ अमानवीय है. बल्कि किसी की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है.
इस वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स आरोपी ट्रेनर गौरव कुमार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही कई लोगों ने यह भी मुद्दा उठाया है कि लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला ट्रेनिंग सेंटरों में महिला ट्रेनर की नियुक्ति को अनिवार्य किया जाना चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
यह घटना इस बात पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि क्या सख्त ट्रेनिंग और शारीरिक शोषण के बीच की महीन रेखा को भुला दिया गया है? फिलहाल सभी को प्रशासन द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई का इंतजार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB