मरवाही में BJP के दोनों अधिकृत प्रत्याशी हारे, बागियों ने लहराया जीत का परचम, बलौदाबाजार में बागी उम्मेदवार को अध्यक्ष बनाने पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

Both the official candidates of BJP lost in Marwahi, rebels raised the flag of victory, workers got angry after making the rebel candidate the president in Balodabazar

मरवाही में BJP के दोनों अधिकृत प्रत्याशी हारे, बागियों ने लहराया जीत का परचम, बलौदाबाजार में बागी उम्मेदवार को अध्यक्ष बनाने पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

भाजपा के दोनों अधिकृत प्रत्याशी हारे, बागियों ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी विधायक प्रणव ने कहा कांग्रेस की साजिश

बिलासपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा और उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह बने. दोनों ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को शिकस्त दी. समीरा पैकरा ने भाजपा प्रत्याशी राजेश नंदनी आर्मो को 4 के मुकाबले 6 वोटों से हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने श्याममणि राठौर को हराया.
भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस चुनाव की जिम्मेदारी मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के कंधों पर थी. जिन्हें संगठन का पूरा समर्थन हासिल था. हार के बाद विधायक मरपच्ची ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया और पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही.
जीत के बाद समीरा और राजा भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत तो हुआ. लेकिन विधायक और जिला अध्यक्ष पहले ही कार्यालय से निकल गए. समीरा पैकरा को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया था. जबकि राजा उपेंद्र बहादुर सिंह पार्टी की लिस्ट में थे. अब संगठन यह तय करेगा कि दोनों पर क्या कार्रवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बलौदाबाजार में बागी उम्मेदवार को अध्यक्ष बनाने पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

बलौदाबाजार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला और जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है. बलौदाबाजार जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव किया गया. यहां से आकांक्षा जायसवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है. लेकिन अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर आकांक्षा जायसवाल का चुनाव किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पार्टी कार्यालय में हंगामा कर दिया. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का घेराव किया. हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई.
बताया गया कि बागी होकर चुनाव लड़े प्रत्याशी को भाजपा ने अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था. भाजपा कार्यकर्ताओं को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने हंगामा कर दिया. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये बवाल क्या रंग लाता है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI