अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल केंद्री में होगा कार्यक्रम, जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे- महिलाओं को मिले सम्मान और त्वरित न्याय

On the occasion of International Women's Day, a program will be held in Kendri tomorrow, District Member Dhaneshwari Dand- Women should get respect and quick justice

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल केंद्री में होगा कार्यक्रम, जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे- महिलाओं को मिले सम्मान और त्वरित न्याय

राजिम : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी छग की महिला प्रदेशाध्यक्ष और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने महिलाओं के सम्मान और समानता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, असमानता और दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरुरत है. इस दिवस को मनाने का मकसद महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर दिलाना है. जिससे वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें.
बता दें कि कल 10 मार्च को ग्राम केंद्री में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनपद पंचयत केंद 15 के ग्राम केंद्री, झांकी, गिरोला, बेलभांटा, की सभी मातृशक्ति माताओं और बहनों का सामान समारोह का आयोजन होगा.जिसके मुख्य अतिथि विधयक इन्द्रजीत साहू रहेंगी, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू करेंगे. इस कार्यक्रम की आयोजक जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे और समाजसेवी राज्स्थान हरिओम यादव हैं. कल यह कार्यक्रम ग्राम केंद्री में आयोजित किया जाएगा.
जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने एक प्रेरणादायक पंक्ति के साथ महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया “तोड़कर हर पिंजरा ना जाने, कब मैं उड़ जाऊंगी,
चाहे लाख बिछा दो बंदिशें, फिर भी दूर आसमां में अपनी जगह बनाऊंगी
उन्होंने सभी से अपील की कि लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा. ताकि हर महिला को उसका हक और इंसाफ मिल सके.
समाज सेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली धनेश्वरी डांडे ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देने और महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी बराबरी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं. वे ऑटो-रिक्शा से लेकर ट्रेन, ड्रोन और हवाई जहाज तक चला रही हैं. घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ वे शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, परिवार, राजनीति और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि हर पुरुष को अपनी पत्नी, बेटी, माँ और अन्य सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके कार्यों में मदद करना चाहिए. उन्होंने समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया.और महिला शक्ति की महत्ता को उजागर किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI