महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी, 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय

13th installment released to women in Mahtari Vandan Sammelan, 353 newly married couples were blessed, CM Sai attended the booklet release program

महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी, 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय

महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी

रायपुर : महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं को 13वीं किश्त जारी किया गया. जिसमें सीएम साय शामिल हुए. छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरु की थी. इस योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं. 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है.
महतारी वंदन योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता का सहारा देकर सिर्फ एक वित्तीय मदद नहीं की बल्कि उन महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और आत्म शक्ति को बढ़ाने का काम भी किया है. महतारी वंदन योजना अब एक आंदोलन बन चुकी है. इस योजना से लाभान्वित महिलाएं न केवल आर्थिक रुप से सशक्त हो रही हैं. बल्कि अपने घर-परिवार में भी बराबरी से निर्णय ले पा रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री ने 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

जशपुरनगर : जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया. उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  कहा कि हम सभी के लिए आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे 353 बेटियों का विवाह सभी नक्षत्रों आम पंचतत्वों को साक्षी बना कर संपन्न कराया जा रहा है. आप सभी का दाम्पत्य जीवन प्रेम और विश्वास के आधार पर सदैव सुखी रहे.
उन्होंने आगे बताया कि पिछले बजट में जहां कुनकुरी में 220 बिस्तर में अस्पताल निर्माण की घोषणा हुई थी इस साल कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए घोषणा की गई है. इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में वृद्धि के लिए नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है. सिरिमकेला जशपुर में पीएचसी की स्थापन एवं कोतबा जशपुर में सीएचसी का उन्नयन भी किया जाएगा. कस्तूरा तहसील दुलदुला में आईटीआई, जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, मिनी स्टेडियम एवं इन्डोर हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। जशपुर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के साथ पर्यटन के विकास के लिए जशपुर में पर्यटन सर्किट का विकास किया जाएगा। जिसमें पंडरापाट, मयाली, कैलाशगुफा, मैनपाट आदि को शामिल किया जाएगा। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की ख्याति प्राप्त मधेश्वर महादेव पर्वत के निकट मयाली पर्यटन क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म अंतर्गत वाटर स्पोर्ट गतिविधियों के विकास एवं जशपुर में नवीन सायबर थाने खोलने का निर्णय लिया गया है.
इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया.
यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है. इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI