तिरंगा के अनादर का मामला : रायपुर के पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा, अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Case of disrespect to the Tricolour: National flag found in a petrol pump dustbin in Raipur; FIR registered against an unknown accused.
रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के अनादर का मामला सामने आया है. सैनी पेट्रोल पंप परिसर में कचरे के डिब्बे (डस्टबिन) में राष्ट्रध्वज फेंका हुआ मिला. खबर मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है मामला?
पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता विकास मानिकपुरी 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए इंडियन ढाबा के आगे स्थित 'सैनी पेट्रोल पंप' गए हुए थे. पेट्रोल पंप पर मशीन के पास रखे कचरे के डिब्बे में उनकी नज़र तिरंगे झंडे पर पड़ी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



