चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू समाज की निकली विशाल बाइक रैली

Celebration of Chaitra Navratri, huge crowd of devotees gathered at Maa Danteshwari temple, Hindu society organized a huge bike rally on the occasion of Hindu New Year

चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू समाज की निकली विशाल बाइक रैली

सरायपाली : हिन्दू समाज सरायपाली एवं विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2082. 30 मार्च 2025 रविवार को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया. बाइक रैली पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर नगर के सभी छौ चौराहे से होते हुए, संतोषी मंदिर में समाप्त हुई.
बाइक रैली के बाद सभी हिन्दू भाई- बहनों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया. ज्ञात हो कि हिंदू नववर्ष के स्वागत एवं रामनवमी के पावन अवसर के लिए पूरे नगर को भगवामय किया गया. सभी गली-मोहल्लों में भगवा ध्वज, सभी मंदिरों की साफ सफाई की गई. बाइक रैली में सैंकड़ों की तादाद में हिंदू भाई बहनें सम्मिलित हुए. रैली के मार्ग में गर्मी से राहत के लिए कई स्थानों में पानी, जूस आदि का वितरण किया गया. इस भव्य आयोजन के बाद आगामी 6 अप्रेल 2025 को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा. शोभायात्रा शाम 5 बजे हाई स्कूल मैदान से शुरु होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दंतेवाड़ा : चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दंतेवाड़ा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचे। पहले दिन मंदिर में विधिवत रूप से कलश स्थापना और देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते हुए 6 हजार ज्योत प्रज्वलित किए गए.
इस बार VIP दर्शन की भी सुविधा दी गई. जिससे भक्त आसानी से मां के दर्शन कर सकें. दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे. भक्तों का कहना है कि उनकी देवी के प्रति अटूट श्रद्धा है, और वे हर साल चैत्र नवरात्र में माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं.
नवरात्र शुरू होने से पहले मां दंतेश्वरी मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें इस बार 6 हजार ज्योत कलश जलाने का निर्णय लिया गया. पहले दिन भक्तों ने घी और तेल के ज्योत जलाए.
– घी ज्योत के लिए 2100 रुपए और
– तेल ज्योत के लिए 1100 रुपए की रसीद कटवाई गई
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की गई. भक्तों ने मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट mandanteshwari.in पर जाकर ज्योत कलश के लिए बुकिंग करवाई. चैत्र नवरात्र की इस शुभ बेला पर दंतेवाड़ा में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और मां दंतेश्वरी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI