चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज ने किया श्रद्धालुओं को शरबत व चना प्रसाद वितरित, धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा
On the occasion of Cheti Chand festival, Sindhi community distributed sherbet and chana prasad to the devotees, took out a grand procession with religious fervour and devotion
गरियाबंद : चैत्र शुक्ल द्वितीया से सिंधी नववर्ष का शुभारंभ होता है. जिसे चेटीचंड के नाम से जाना जाता है. चैत्र मास को सिंधी भाषा में ‘चेट’ और चांद को ‘चण्डु’ कहा जाता है. इसीलिए चेटीचंड का अर्थ है ‘चैत्र का चांद’. इस साल यह पावन पर्व 30 अप्रैल, रविवार को मनाया गया.
इस मौके पर सिंधी समाज के लोग गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास इकठ्ठा हुए. जहां समाज द्वारा चेटीचंड के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया. इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. जो प्रसाद ग्रहण करते हुए आनंद और भक्ति में डूबे नजर आए.
इस मौके पर समाज के सदस्य अजय रोहरा ने कहा कि “सिंधी समाज हर साल इस पर्व को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाता है. चेटीचंड सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और भगवान झूलेलाल के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है. यह पर्व हमें आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है. समाज के सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करते हैं. जो हमारी सामाजिक समरसता को दर्शाता है.
सिंधी इस त्योहार को भगवान झूलेलाल के जन्मदिन समारोह के रूप में मनाते हैं. जिन्हें उदरोलाल के नाम से भी जाना जाता है. उन्हें उनके संरक्षक संत के रुप में जाना जाता है. इस दिन वरुण देव झूलेलाल के रूप में अवतरित हुए थे. उन्होंने सिंधी संस्कृति और हिंदू धर्म को होने से बचाने के लिए अवतार लिया था. इसलिए इस दिन जल देवता की पूजा कर उनका आभार जताया जाता है. हिंदू पंचाग के चैत्र माह को एक महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. जिसे सिंधी समुदाय द्वारा ‘चेत’ कहा जाता है. इसके अलावा, उनके पंचांग के मुताबिक हर नया महीना अमावस्या यानी ‘चांद’ से शुरु होता है।.इसलिए उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस दिन को चेटीचंड नाम दिया गया है.
इस भव्य आयोजन में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें श्री राम माखीजा, जय राम रोहरा, वीर भान दास रोहरा, कन्हैया रोहरा, प्रकाश रोहरा, रॉकी रोहरा, सुनील रोहरा, विकास रोहरा, आशीष रोहरा, अजय रोहरा, आसिफ मेमन, अजय दासवानी, बिनय दासवानी, रितेश रोहरा, रवि रोहरा, रोहित रोहरा, हार्दिक रोहरा, उमेश बर्फानी, राधेश्याम सोनवानी सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे. सभी ने इस पर्व को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पेंड्रा : पेंड्रा जिले में सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार चेटीचंड झूलेलाल जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया. वहीं जिले के पेंड्रा में श्री चेत्रीचंद झूलेलाल जी की जयंती मनाने के साथ ही भगवान झूलेलाल जी की पूजा विधि, महत्व और कथा, भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. वही सिंध समाज के लोगों ने बताया कि सिंधी समाज के द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है.
इस दिन कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. वहीं शिरोमणि सिंधी समाज पेंड्रा के द्वारा दोपहर में चेटीचंड झूलेलाल जयंती के अवसर पर भव्य मोटरसाइकिल एवम कार रैली निकाली गई. जो पूरे नगर भ्रमण किया गया. जिसमें समाज के छोटे-बड़े महिलाएं बच्चे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही इसके अलावा पूर्व दिनों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित भी किया गया था. वहीं झूलेलाल जयंती पर शिरोमणि सिंधी समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें जगह-जगह स्वागत किया गया. वहीं महिला मंडल एवं समाज के सभी लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया सबका सहयोग योगदान मिला.
वहीं इस अवसर पर प्रमुख रुप से राजकुमार छाबरिया, सतराम आसनानी, द्वारिका थदलानी, कन्हैया पुरस्वानी, अशोक पंजवानी, श्याम कोटवानी, डॉ सुरेश थदलानी, अनिल खत्री, भारत छाबरिया, अमित आसनानी, हर्ष छावरिया, विजय आसनानी, विनय सूर्यवानी, रवि वाधवानी, हनी माधवानी, गोविंदा थदलानी, विकास वाधवानी, अजय पुरश्वानी, वीरेंद्र पंजाबी, दिलीप बजाज, सुनील रामख्यानी, दिनेश मनवानी, सुनील छावरिया, प्रताप पुरशवानी, राजेश जीवनानी, आनंद बजाज, राहुल पंजवानी, भारत खत्री, अश्वनी छाबरिया, विजय खत्री, पवन पंजाबी, मौलिक खत्री, पीयूष हनी छाबरिया, प्रदीप गुलवानी, अजय पुसवानी, दौलत पंजाबी, नरेश वाधवानी, दिनेश वाधवानी, संतोष मलानी, सोनू वाधवानी, रवि खत्री, विक्की वाधवानी, विनोद डोडवानी, जयकुमार, दर्शन खत्री, रोहित कुमार, श्याम कोटवानी, मनीष मनवानी, कविता थदलानी, खुशी डोडवानी, अमित कोटवानी, हनी माधवानी, सहित समाज के पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं समाज के सभी सदस्यों वरिष्ठ जनों का भरपूर योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



