कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर लगाया सत्ता पक्ष के दबाव में तीसरी बार चुनाव की तारीख में बदलाव करने पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Congressmen accused the district administration of murdering democracy by changing the date of the election for the third time under pressure from the ruling party

कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर लगाया सत्ता पक्ष के दबाव में तीसरी बार चुनाव की तारीख में बदलाव करने पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

महासमुंद : महासमुंद जिले के बागबाहरा में जनपद पंचायत के अध्यक्ष चुनाव की तीसरी बार प्रशासन द्वारा तारीख बदलने पर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया, कहा कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन और भाजपा के नेता कर लोकतंत्र की हत्या रहे हैं.
स्थानीय रेस्ट हाउस में खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की तारीख में हो रहे तीसरे बार बदलाव पर पत्रकार वार्ता कर कहा प्रशासन बागबाहरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को सत्ता पक्ष ने अपनी नाकामी और हार के डर से लगातार टालने का शर्मनाक खेल शुरु कर दिया है. पहले 4 मार्च को होने वाले इस चुनाव को प्रशासन ने 8 मार्च तक टाला और अब एक बार फिर 12 मार्च की तिथि घोषित कर दी गई है. यह सीधे-सीधे सत्ता पक्ष की लोकतंत्र विरोधी साजिश है. जिससे यह साफ होता है कि सत्ता में बैठे लोग चुनावी प्रक्रिया को कुचलकर जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता को खत्म करना चाहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI