जालसाजी और धोखाधड़ी कर सरकारी भूमि की बिक्री करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत अदालत ने किया निरस्त, बढ़ी मुश्किलें

Court canceled the bail of Nagar Panchayat President who sold government land by forgery and fraud problems increased

जालसाजी और धोखाधड़ी कर सरकारी भूमि की बिक्री करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत अदालत ने किया निरस्त, बढ़ी मुश्किलें

महासमुंद/बसना : नगर पंचायत क्षेत्र बसना में शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के लिए दर्ज किए जुर्म पर आरोपीयों के द्वारा अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी. जिसे अदालत ने निरस्त कर दिया.
दरअसल बसना नगर पंचायत अध्यक्ष आरोपी गजेन्द्र साहू, प्रमोद कुमार अग्रवाल, दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव, ज्योतिष साहू पर बसना पुलिस ने 14 साल पहले बसना नगर में खरीदी गई एक जमीन में विक्रेता पर सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के लिए धोखाधड़ी का आरोप दर्ज किया है.
सरस्वती शिशु मंदिर बसना द्वारा यह शिकायत की गई थी. जिसमे बताया गया कि नरसिंह शिक्षा समिति (सरस्वती शिशु मंदिर बसना) के तत्कालीन अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने जो जमीन खरीदी थी वह जमीन पड़ोसी द्वारा सीमांकन जाँच करवाये जाने पर सरकारी निकली.
सरस्वती शिशु मंदिर बसना वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने अपने बयान में बताया कि बसना नगर में इन भू माफियाओं की मनमानी से लोग परेशान हैं. जिन्हें जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही की जाए और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए.
प्रभावित क्रेतागण जिनकी तादाद करीब 50 के आसपास है के साथ इंसाफ करते हुए उन्हें लगानी जमीन विक्रेताओं से अधिग्रहित कर क्रेतागण को दिलाने की मांग करते हैं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI