छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौहत्या, घर में गाय का मांस काट रहे दो युवक संजय और साहुल गिरफ्तार, गौमांस बरामद
Cow slaughter on the day of Krishna Janmashtami festival in Chhattisgarh, two youths Sanjay and Sahul who were cutting cow meat at home were arrested, beef recovered
तखतपुर : छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौ मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. दोनों युवक तखतपुर के मिशन कंपाउंड के पास अपने घर में गाय का मांस काट रहे थे. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है..
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के दिन तखतपुर थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउंड में रहने वाले संजय और साहुल गाय काटकर गाय को काटकर उसका मांस बेचने की तैयारी कर रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 और बीएनएस 299 के तहत जुर्म दर्ज किया.
मौके से गाय का कटा हुआ मांस भी बरामद किया गया. घटनास्थल को सील कर पशु चिकित्सा विभाग और एफएसएल टीम को जांच के लिए खबर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पहले भी वर्ष 2012 में आरोपी साहुल गौ वंश काटते गिरफ्तार हुआ था. इस मामले में उसे 18 महीने की सजा हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



