राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी, युवक को घर से घसीटकर निकाला बाहर, 1 दर्जन बदमाशों ने मारा चाकू, फैली सनसनी, इलाज के दौरान मौत
Once again stabbing in the capital, a young man was dragged out of his house, 1 dozen goons stabbed him, sensation spread, he died during treatment
रायपुर : राजधानी में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हो गया. वारदात के अगले दिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक को बदमाशों ने घर से घसीट कर बाहर निकाला. इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल इस मामले में विवाद की वजह साफ नहीं हो पायी है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह बजरंगबली मंदिर के पास चंगोरा भाठा में रहती है. 13 अगस्त को उनका बेटा सोमनाथ यादव घर में सोया था. रात 13 लड़के घर पर आकर दरवाजा बजाएं. सोमनाथ ने घर का दरवाजा खोला. तो लड़कों ने उसे पकड़ लिया. फिर घसीटकर घर के बाहर लेकर आए.
बदमाशों ने सोमनाथ को चारों तरफ से घेर लिया. फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. उन्होंने मुक्के और लात घुसे से मारा. इस मारपीट के बाद उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. जिससे कि सोमनाथ के पैर के पिंडली में गंभीर चोट आ गई. और खून बहने लगा. यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए.
इस वारदात के बाद सोमनाथ के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई वहीं सोमनाथ को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है. और उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



