घर में अकेली युवती की प्रेम-प्रसंग में नृशंस हत्या, पिता घर लौटे तो सीने में गड़ा था चाकू, पुलिस ने फरार आरोपी चन्दर को किया गिरफ्तार
A young girl alone in her home was brutally murdered due to a love affair, when her father returned home, a knife was stuck in her chest, police arrested absconding accused Chander
अंबिकापुर/कुसमी : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में मंगलवार शाम एक 25 साल की युवती की उसके ही घर में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के वक्त युवती घर पर अकेली थी. शाम को जब पिता मवेशी चराकर लौटे तो बेटी की लहूलुहान लाश देखकर उनके होश उड़ गए. युवती के सीने में चाकू गड़ा हुआ था.
मिली जानकारी के मुताबिक हेमंती लकड़ा उम्र 25 साल अपने घर पर ही किराना दुकान चलाने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती थी. मंगलवार को उसकी मां किसी काम से झारखंड गई हुई थी. जबकि पिता मनरुप लकड़ा दोपहर में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे. शाम करीब 5 बजे जब पिता घर वापस आए तो उन्होंने अपनी बेटी हेमंती को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया. उसके सीने में चाकू घुसा हुआ था और शरीर पर कई गहरे घाव थे. यह खौफनाक मंजर देख पिता सन्न रह गए और उनकी चीख निकल गई.
खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. बुधवार सुबह खबर मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी डाकेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. इस बीच ग्रामीणों ने गांव के ही चंदर नामक युवक पर हत्या का शक जताया. ग्रामीणों के मुताबिक हेमंती और चंदर के बीच पहले से जान-पहचान थी और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था.
वारदात के बाद से चंदर का गांव से फरार हो गया. जिससे उस पर शक और भी गहरा गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश में मुखबिर लगाए. मुखबिर की खबर पर 16 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने ग्राम उमको में दबिश देकर आरोपी चन्दर सोनवानी पिता कवलसाय सोनवानी उम्र 39 साल को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल किया.
थाना प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी. इस वारदात से जहां मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है.
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह सहित पुलिस टीम के प्र.आर. श्यामलाल भगतु, प्र.आर. विकास कुजूर, आर. मनोज कुजूर, आर. धिरेन्द्र चंदेल, आर. देवचंद पैकरा एवं आर. राजेन्द्र पैकरा का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



