माना कैम्प में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के दौरान तिरंगे का अपमान, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप, सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी
Insult of the tricolor during the 'Har Ghar Tiranga' program in Mana Camp, allegations on BJP workers, anger among social workers
रायपुर : माना कैम्प में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम विवादों में घिर गया है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को एक सार्वजनिक शौचालय में तिरछा टांग दिया. जिससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंची है.
घटना की जानकारी मिलते ही, कांग्रेस नेता मनीष मानिक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दिया. इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने इसे ‘राष्ट्रप्रेम का दिखावा’ बताया.
इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी तिरंगे के अपमान की खबरें सामने आई हैं. जहां तिरंगा कचरा वाहन और नाली में गिरा हुआ पाया गया. इन घटनाओं से लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ जैसे देशभक्ति के अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन हरकतों को राष्ट्रीय गौरव के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रमों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या ऐसे अभियान सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता बनकर रह गए हैं. जहां राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना की अनदेखी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



