ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार करना पड़ा महंगा, प्राइवेट कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने शिक्षक को किया सस्पेंड
Promoting online marketing proved costly, video of selling a private company's product went viral, education department suspended the teacher
महासमुंद : ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार करना शिक्षक को भारी पड़ गया. शिक्षा विभाग ने शिक्षक रुपानंद पटेल को सस्पेंड कर दिया है. शिक्षक शासकीय सेवा में रहते हुए प्राइवेट कंपनी का प्रचार कर रहे थे. इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है.
निलंबित शिक्षक रुपानंद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ था. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय सरायपाली नियत किया गया है. शिक्षक ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी का प्रसार प्रचार कर रहे थे. उसका एक वायरल वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह हार पहने हुए दिखाई दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



