बिलासपुर में बस की छत पर गिरा मलबा, 15 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का एलान, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
Debris fell on the roof of a bus in Bilaspur, killing 15 people. The families of the deceased were given a compensation of Rs 2 lakh each. President Murmu expressed grief.
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर प्राइवेट बस पर आ गिरा। जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. स्थानीय निवासी राहुल लापता है.
कृष्णा ट्रांसपोर्ट की बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी. हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बरठीं में भल्लू पुल के पास हुआ. चट्टानों के साथ मलबा गिरने से बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी. जिससे सारा मलबा सीधे बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई.
पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने खबर पुलिस प्रशासन को दी. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से सबसे पहले दो बच्चों आरुषि उम्र 10 साल और शौर्य उम्र 8 साल को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में इन बच्चों की मां और दो चचेरे भाई और उनकी मां की माैत हो गई है. बस में सवार ज्यादातर लोग स्थानीय थे. देर रात तक मलबे और चट्टानों को जेसीबी से हटाने का काम जारी था. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. हादसे में चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है. एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि बस को निकाल लिया गया है.
बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे. घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है. बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे. बस में 35 के करीब सवारियां थी. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
बिलासपुर निजी बस हादसे में जीवित बचे दो बच्चों को एम्स बिलासपुर लाया गया. उनके पिता राज कुमार ने बताया कि उनके दो बच्चों के अलावा उनके परिवार के चार अन्य सदस्य बस में थे. जिनकी हालत नाजुक है और उनका इलाज चल रहा है.
पीएम मोदी ने हर मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



